ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

सरपंच चुनाव में वोट न देने पर मालिक प्रताड़ित कर रहा था; हालत गंभीर

फतेहाबाद: जगदीश को गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाते हुए।हरियाणा के फतेहाबाद के गांव झलनिया में एक खेत मजदूर जगदीश ने जहरीला पदार्थ पी लिया। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि खेत मालिक ने सरपंच का चुनाव लड़ा था। चुनाव में वोट नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया गया। इसी दबाव मे उसने जहर पी लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दूसरे प्रत्याशी को दी थी वोटझलनिया गांव के सोहन लाल ने बताया कि उसका भाई जगदीश (40) गांव के ही राजेंद्र के यहां खेत मजदूर का काम करता है। राजेंद्र ने हाल ही में सरपंची का चुनाव लड़ा था और 400 वोटों से रामचंद्र लोहमरोड़ से हार गया था। उसके भाई ने अपनी वोट रामचंद्र को डाल दी थी। उनका आरोप है कि तब से राजेंद्र उस पर दबाव बनाए हुए था कि उसे वोट क्यों न दी, जिसके चलते आज उसने यह कदम उठा लिया।जहर पीने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन जगदीश।बेटे को किया फोनउसने बताया कि जगदीश ने स्प्रे पीने के बाद उसके बेटे सुनील को फोन कर बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है, जिसके बाद परिवारवाले खेत पहुंचे और उसे उठाकर अस्पताल ले आए। फ़िलहाल पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button