ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

Parineeti-Raghav Wedding: शानदार रहा परिणीति और राघव का संगीत फंक्शन, इन सिंगर्स ने जमाया रंग

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी इस समय टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई है। आज दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। अपनी सगाई के वक्त से ही कपल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं, जिसके लिए पूजा उदयपुर सजाया गया है। उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति और राघव ग्रैंड शादी करने वाले हैं। फिलहाल दोनों की शादी की रस्में चल रही है। शाम के समय राघव बारात लेकर शाही अंदाज में मेवाड़ी शैली से सजी नाव में लीला पैलेस पहुंचेंगे।

सानिया मिर्जा ने लुटाया प्यार

बता दें कि बीती रात परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी हुई। इस संगीत फंक्शन के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। मेहमानों ने भी संगीत सेरेमनी को खूब एंजाॅय किया है। वहीं, परिणीति की बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा ने भी एक्ट्रेस के लिए प्यार भर पोस्ट शेयर किया है।

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति के साथ एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। इस फोटो में परिणीति ने सानिया को पीछे से कसकर गले लगाया हुआ है। इसके साथ सानिया ने कैप्शन में लिखा, “बधाई हो ब्यूटीफुल गर्ल। अब तुम्हें सबसे बड़ी झप्पी देने की मेरी बारी है।”

पंजाबी सिंगर ने जमाया रंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि लीला पैलेस के प्री वेडिंग फंकशन्स में मेहमान काफी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, कुछ फोटोज में लीला पैलेस के छत पर परिणीति के पिता, भगवंत मान समेत कई लोग नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी में पंजाबी सिंगर नवराज ने खूब रंग जमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। झील के किनारे बसा उदयपुर के लीला पैलेस में होने जा रही यह शाही शादी के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button