ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने नीलामी में रखे 51 खनिज ब्लाकों में से 22 सफलतापूर्वक किए नीलाम

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने नीलामी में रखे गए 51 खनिज ब्लाकों में से 22 खनिज ब्लाक सफलतापूर्वक नीलाम किए हैं। इनके संचालन से खदान अवधि में 38,100 करोड रुपये खनि राजस्व के रूप में प्राप्त होने का अनुमान है। अब तक प्रदेश में नीलाम किए गए ब्लाकों की संख्या 68 पहुंच चुकी है, जो कि देश में सर्वाधिक होने से मध्य प्रदेश राज्य प्रथम स्थान पर है।

प्रदेश में कोयला, चूनापत्थर, मैगनीज, लौह अयस्क हीरा एवं बाक्साइट खनिज के भंडार प्रचूर मात्रा में विद्यमान है। इन खनिजों के आधार पर प्रदेश में कई उद्योग स्थापित है। मध्य प्रदेश सरकार ने 11वें चरण में 51 मुख्य खनिज ब्लाक के लिए जुलाई में निविदा जारी कर देश में सर्वाधिक ब्लाक नीलामी के लिए रखे थे।

51 खनिज ब्लाक में 13 खनि पट्टे एवं 38 कम्पोजिट लाइसेंस के ब्लाक जिनमें मुख्यतः बाक्साइट, आयरन, चूना पत्थर, मैगनीज, बेसमेटल, तांबा, डायमंड, गोल्ड, फास्फोराइट, ग्रेफाइट, वेनेडियन के साथ प्लेटिनम समूह के खनिज शामिल किए गए हैं।

विभाग द्वारा नीलामी प्रक्रिया को बढ़ावा देने एवं व्यापक जन प्रचार-प्रसार के लिए मुंबई मे रोड शो का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में संभावित बोलीदारों द्वारा भाग लिया गया तथा प्रदेश की उद्योग नीतियों के बारे में अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button