ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

गहमागहमी के बीच तीन रेत घाटों की हुई नीलामी

बिलासपुर। जिले में लोफंदी, कछार और कुकुर्दीकला रेत खदान की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लोफंदी रेत घाट विकास यादव, कछार अंकित मिश्रा व कुकुर्दीकला रेत घाट विकास सिंह को मिला है। मंथन सभाकक्ष में सुबह 10:30 बजे से बंद लिफाफे खोलने के बाद कुल 1,640 बोलीदारों के नामों की पर्ची बनाकर कांच के बाक्स में डाला गया और लाटरी निकाली गई।

कछार खदान के लिए 721, लोफंदी के लिए 488 तो कुकुर्दीकला के लिए 431 आवेदन आए। कुल 1,640 बोलीदारों ने बंद लिफाफे में आधी रात तक आवेदन जमा किया। प्रत्येक आवेदन के पीछे आठ लाख रुपये का डीडी जमा करना पड़ा। इस बार 20 सितंबर तक आवेदन लिए गए और 21 सितंबर को गैप रखा गया। 22 सितंबर को नीलामी करने का निर्णय लेते हुए तैयारी की गई थी।

प्राधिकरण ने लिखा पर्यावरण विभाग को पत्र

रेत खदानों के ठेके के बीच अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे ने छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण बोर्ड को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस जिले की सबसे अच्छी और महत्वपूर्ण योजना अरपा बराज को ध्यान में रखकर रेत ठेके की प्रक्रिया अपनाई जाए। अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण की स्वीकृति भी अनिवार्य की जाए, ताकि बेदर्दी से खनन करने वालों पर अंकुश लग सके और आम लोगों को उचित दरों पर रेत भी उपलब्ध हो सके।

इस तरह आए आवेदन व मिली राशि

घाट का नाम- कछार, कुल आवेदन 721, राशि मिली-39 करोड़ 52 लाख 28 हजार रुपये घाट का नाम-लोफंदी, कुल आवेदन -488, राशि मिली-20 करोड़ 80 हजार रुपये। घाट का नाम- कुकुर्दीकला, कुल आवेदन -431, राशि मिली-18 करोड़ 53 लाख 30 हजार रुपये। कुल आवेदनों की संख्या-1,640, कुल राशि 78 करोड़ छह लाख रुपये

Related Articles

Back to top button