ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

‘लालबागचा राजा’ के आगे नतमस्तक हुआ अंबानी परिवार, नीता अंबानी ने बहुओं के साथ लिया आशीर्वाद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की भगवान में बेहद आस्था है। जहां भी  धर्म-कर्म की बात आती है यह परिवार सबसे आगे रहता है। हाल ही में धूम- धाम से गणेश उत्सव मनाने के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बहुओं के साथ  लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

दरअसल भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने के एक दिन बाद पूरा अंबानी परिवार  मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा से आशीर्वाद लेने पहुंचा। मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, छोटा बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट भी नजर आई।

अंबानी परिवार ने बप्पा के दर्शन करने के बाद खूब सारी फोटोज भी क्लिक करवाई। पूरे परिवार के साथ मिलकर लालबाग के राजा की आरती भी की। इस दौरान इनके लुक की बात करें तो नीता अंबानी हर बार की तरह इस बार भी लाइमलाइट में बनी रही। वह पिंक कलर के सलवार-सूट के साथ स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, कड़े और डेवी मेकअप में नजर आई।

नीता और मुकेश के साथ उनके बेटे आकाश और अनंत व उनकी प्यारी बहुएं श्लोका और राधिका भी थीं। इस दौरान श्लोका जहां ग्रीन कलर के रेशमी कुर्ते में नजर आई तो वहीं अंबानी परिवार की होने वाली बहू  राधिका एथनिक आउटफिट में बेहद प्यारी लगी। वहीं नीता की लाडली बेटी ईशा ग्रीन प्रिंटेड सूट में काफी सुंदर लग रही थी।

 मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी अपने परिवार के साथ बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।  इसके अलावा, श्लोका के माता-पिता भी अंबानी परिवार के साथ पंडाल में मौजूद थे। एक दिन पहले अंबानी परिवार ने बाद बप्पा को  फूलों के रथ पर  धूमधाम के साथ विदा किया था।

Related Articles

Back to top button