ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

अमेरिका में धनशोधन की साजिश के जुर्म में भारतीय नागरिक को 10 साल जेल

वाशिंगटन: अमेरिका में कोलोराडो की एक अदालत के अटॉनी कार्यालय ने कहा कि एक भारतीय नागरिक को धन शोधन की साजिश रचने के जुर्म में 10 साल की जेल की सजा सुनायी गयी है। शुक्रवार को जारी एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ध्रुव जानी (40) को 11 लाख डॉलर की क्षतिपूर्ति का आदेश भी दिया गया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, जानी एक सरकारी अधिकारी बनकर धनशोधन करने की साजिश का हिस्सा था। अमेरिका में इस धोखाधड़ी के पीड़ितों से टेलीफोन के जरिए संपर्क किया गया और उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के ‘‘एजेंट” की जांच के घेरे में हैं।

संघीय अभियोजकों ने बताया कि पीड़ितों को बताया गया कि वे एक आपराधिक घटना से जुड़े हैं और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने या अमेरिका से प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया तथा वे ‘‘सरकार” को भारी-भरकम रकम देकर इससे बच सकते हैं। सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के महानिरीक्षक गैल एस एनिस ने कहा, ‘‘यह सजा जानी को सामाजिक सुरक्षा और सरकारी धोखाधड़ी के उनके दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए जिम्मेदार ठहराती है जिसमें कमजोर व्यक्तियों को निशाना बनाया गया।”

Related Articles

Back to top button