ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

चिल्ला बाजार में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम धू धू कर जला, 80 लाख का नुकसान

रीवा। जिले में त्योंथर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि ढाई बजे अज्ञात कारणों से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग भड़क गई। घटना के बाद चिल्ला बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन को सूचना दी। पर कोई फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में नगर पंचायत के सीएमओ को अवगत कराया।

चार घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं आई तो …

फिर भी फायर ब्रिगेड नहीं आई। चार घंटे बाद सोहागी पुलिस ने चाकघाट नगर परिषद से दूसरा दमकल वाहन बुलाया। तब तक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम जलकर खाक हो चुका था। कहा जा रहा है कि 3 बजे से व्यापारी सहित आसपास के दुकानदार सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाते रहे। इसी बीच व्यापारी खुद जल गया है। पर प्रशासनिक संवेदना नहीं जागी है। आगजनी में व्यापारी का 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

क्या थी घटना

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के व्यापारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आग की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया। हम पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना देकर स्वयं आग बुझाना चालू कर दिए। पर त्योंथर नगर परिषद का दमकल नहीं आया है। हालांकि सोहाली थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय रात से लेकर सुबह तक कई बार आए है। पुलिस बुलाने तक गई है पर दमकल का चालक फोन रिसीव नहीं किया है।

मैं बर्बाद हो गया

दुकान संचालक ने बताया कि जीवन का सबकुछ दुकान में दांव लगा दिया है। अब हमारी पूरी गृहस्‍थी नष्ट हो गई है। मानों जीवन में कुछ बचा नहीं है। 80 से 85 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है। चार घंटे दमकल-दमकल चिल्लाते रहे। पर कोई नहीं सुना है। आज हम जिला प्रशासन की लापरवाही से रोड पर आ गए है।

Related Articles

Back to top button