ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को गणतंत्र दिवस के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया है। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इस बात की जानकारी दी है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता में जी-20 समिट का सफल आयोजन हुआ है।

उधर इस बीच प्रधानमंत्री ने पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की थी। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया है।

राजदूत बोले- हमें कनाडा की भी परवाह

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा कि कनाडा हमारा उत्तरी पड़ोसी है। हम भारत के साथ उनकी भी परवाह करते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे रिश्ते को परिभाषित नहीं करता है, पर यह रूस से प्रगति को धीमा जरूर कर सकता है। गार्सेटी ने आगे कहा कि जिम्मेदार लोगों को ही जवाबदेह ठहराना जाना चाहिए। इसमें पारंपरिक मित्र व साझेदार इसकी तह तक जाने में मदद करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप को भी किया था आमंत्रित

गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसके पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी वर्ष 2018 में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राजकीय मेहमान के रूप में आमंत्रित किया था। लेकिन घरेलू कारणों की वजह से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस आमंत्रण को स्वीकार नहीं कर पाए थे। अगर बाइडन पीएम मोदी का यह आमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो पांच महीने में उनकी यह दूसरी भारत यात्रा हो जाएगी। यह पहली बार होगा जब इतने कम समय में कोई अमेरिकी राष्ट्रपति दो बार भारत आया हो।

Related Articles

Back to top button