ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्य-तिथि पर नमन किया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री माधवराव सिंधिया की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में स्व. श्री सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मध्यप्रदेश के हित में उनके द्वारा दिए गए योगदान का स्मरण भी किया।
स्व. श्री माधवराव सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 को मुंबई में हुआ था। वे भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1971 में 26 वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार चुनाव जीता। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 1990 से 1993 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। श्री माधव राव सिंधिया का 30 सितंबर 2001 को दिल्ली से कानपुर जाते समय, मैनपुरी (उ.प्र.) में हवाई दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button