ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सरकार जाने के डर से हो रही घोषणाओं की भरमार, डा. गोविंद सिंह का भाजपा पर जुबानी हमला

मुरैना। मुरैना पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आपत्तिजनक बोल तक कह डाले। यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार जाने के भय से कंस मामा द्वारा घोषणाओं की भरमार की जा रही है, मध्य प्रदेश सरकार पर लाखों करोड़ रुपए का कर्ज शिवराज ने कर दिया है, इसकी पूर्ति कहां से होगी यह बड़ी चिंता का विषय है।

अभी तो बिस्किट की प्लेट लेकर घूमा है

जन आक्रोश यात्रा के दौरान जौरा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर बरसे। उन्होंने सिंधिया पर आरोप लगाए कि ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मिले बजट में से पांच करोड़ रुपये से सिंधिया ने अपने महल व दीवारों की पुताई करवा दी। सिंधिया को चिंदी चोर कहते हुए उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए 40 इलेक्ट्रानिक बोर्ड लगा रखे हैं, जिन्हें बेचता है… यह कैसा महाराज है? शिव भाटिया ने कहा, कि सिंधिया की वो हालत कर देंगे, कि अभी तो बिस्किट की प्लेट लेकर घूमा है, आगे देखिए दरवाजे का दरबान बना देंगे।

सबलगढ़ से कांग्रेस विधायक का विरोध

यात्रा के दौरान सबलगढ़ से कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह का विरोध भी दिखा। विधानसभा के सेमई में आयोजित नुक्कड़ सभा में जब कांग्रेस नेता पहुंचे तो सड़कों पर खड़े दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता ‘कांग्रेस की सीट बचाओ, बैजनाथ का टिकट हटाओ‘ नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध करते मिले। कांग्रेस की क्या मजबूरी है, बैजनाथ जरूरी है। जैसे नारे पर डा. गोविंद सिंह ऐसे भड़के कि कार्यकर्ताओं को जमकर फटकारा और कहा कि कांग्रेस की कोई मजबूरी नहीं है

Related Articles

Back to top button