ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

पांच डकैत गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक डकैती मामले का राजफाश रायगढ़ में करेगी पुलिस

बलरामपुर पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए रायगढ़ बैंक डकैती मामले का रहस्योद्घाटन रायगढ़ में किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर पुलिस कोई भी जानकारी नहीं दे रही है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार के नेतृत्व में रामानुजगंज पहुंची रायगढ़ पुलिस सभी डकैतों को लेकर रायगढ़ रवाना होने वाली है।

इस सफलतम कार्रवाई में शामिल बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह के साथ बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारी,कर्मचारी भी रायगढ़ के लिए रवाना होने वाले हैं। वहीं इस पूरे प्रकरण का राजफाश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कुल छह आरोपितों को पकड़ा गया है। इनमें किसकी क्या भूमिका थी। घटना के बाद किस रास्ते से आरोपित भागे, कुल कितने लोग घटना में शामिल थे,इन सवालों का जबाब पुलिस नहीं दे रही है।

एक्सिस बैंक में पांच करोड़ 62 लाख की डकैती

आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने मंगलवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे फिल्मी अंदाज में शहर के ढिमापुर स्थित एक्सिस बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। डकैत बैंक के मैनेजर अभिषेक केडिया सहित अन्य कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर यहां चेस्टरुम के लाकर में रखे सोने समेत पांच करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक राशि लेकर फरार हो थे। डकैत के हमले से बैंक के मैनेजर के जांघ व कमर में चोट आई है।

Related Articles

Back to top button