ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन अगले सप्ताह कर सकते हैं चुनाव अभियान की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और उनकी टीम अगले सप्ताह एक बार फिर अपने चुनाव अभियान की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। राष्ट्रपति के सहयोगी आधिकारिक तौर पर अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए बाइडन का एक वीडियो जारी करने की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं।बाइडन और उनके सहयोगियों ने मंगलवार को वीडियो जारी करने का फैसला किया है, 2020 में भी उन्होंने इसी तरह अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की थी। योजनाओं के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चुनाव अभियान पर विचार-विमर्श किया गया है हालांकि उन्होंने यह भी बताया है कि आधिकारिक घोषणा में देरी हो सकती है।

बाइडन महीनों से संकेत दे रहे हैं कि वह दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। लेकिन उन्होंने आधिकारिक घोषणा को टाल कर रखा है। क्योंकि अब तक उन्हें और उनके सहयोगियों को चुनाव अभियान शुरू करने की कोई आवश्यकता महसूस नहीं हुई है। खासकर डेमोक्रेटिक पार्टी मध्यावधि चुनावों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के बाद और अधिक निश्चिंत हो गई है। राष्ट्रपति के शीर्ष सहयोगी व्हाइट हाउस में पिछले साल से ही राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ नियमित बैठकें करते हुए चुनाव अभियान की व्यापक तैयारी कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button