ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

संत हिरदाराम की कुटिया पर पाठ साहब शुरू, फूलों से सजेगी समाधि, गुरुवार को धूमधाम से मनेगा संतजी का अवतरण दिवस

संत हिरदाराम नगर। अपना समूचा जीवन पीड़ित मानवता के लिए समर्पित करने वाले महान कर्मयोगी संत हिरदारामजी की 118वीं जयंती गुरुवार को पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर सैकड़ों स्कूली बच्चे मानव सेवा का संकल्प लेंगे। संतजी की कुटिया पर श्री गुरू ग्रंथ साहब का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ।

संतजी ने हमेशा बच्चे, बूढ़े और बीमार की सेवा का संदेश दिया। संतजी के ब्रह्मलीन होने के बाद भी उनके संदेश को सार्थक करने का प्रयास उनके शिष्य कर रहे हैं। संतजी की कुटिया पर श्री सुखमनी साहब का संपट पाठ भी शुरू हुआ। इसका समापन गुरुवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में होगा। संतजी के उत्तराधिकारी संत सिद्धभाऊ उनके जीवन जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगे।

सुबह खुलेंगे समाधि स्थल के पट

भजन-कीर्तन के बाद संतजी के समाधि स्थल सेवा-संकल्प धाम के पट खोले जाएंगे। श्रद्धालु सुबह छह से शाम छह बजे तक समाधि पर पुष्प अर्पित कर सकेंगे। समाधि स्थल को फूलों से सजाया जा रहा है। यहां गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कुटिया के बाहर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। सभी की निश्शुल्क जांच की जाएगी। सेवा सदन में निश्शुल्क यूरालाजी शिविर लगाया जाएगा।

पूरे बैरागढ़ के लिए भंडारे की व्यवस्था

संत हिरदारामजी के अवतरण दिवस की खुशी में उनके शिष्यों ने 21 सितंबर को नवयुवक सभा भवन में पूरे बैरागढ़ के लिए भंडारे की व्यवस्था की है। सेवादार चंद्र चांदवानी के अनुसार भंडारा सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा।

देश-विदेश में होंगे कार्यक्रम

जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी के अनुसार संतजी के अवतरण दिवस पर विदेशों में भी कई कार्यक्रम होंगे। अप्रवासी भारतीय शिष्य अपने शहर में ही सादगी से जयंती मनाएंगे। दयारामानी के मुताबिक दुबई, स्पेन, हांगकांग के अलावा मुंबई, जयपुर, अजमेर, मुंबई आदि शहरों में भी संतजी के शिष्य सेवा गतिविधियों कर अवतरण दिवस मनाएंगे। घरों में पांच दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button