ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

‘हेलमेट नहीं तो ग्रीन सिग्नल नहीं’…वायरल हुआ अनोखा ट्रैफिक रूल का VIDEO, लोग जमकर कर रहे तारीफ

भारत में यातायात को लेकर कई नियम हैं लेकिन फिर भी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल 15 लाख मौतें सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं की वजह से होती हैं। ट्रैफिक कर्मचारी यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी करते रहते हैं लेकिन फिर भी इसकी अनदेखी की जाती है। कई बिना हेलमेट बाइक दौड़ाता है तो कोई हाई स्पीड से सरपट भागता जाता है। कई बार तो प्रशासन को लोगों को सबक सिखाने के लिए जुर्माना भी लगाना पड़ता है लेकिन लोग मानते ही कहां हैं।

पर आप सोचिए कि ट्रैफिक सिग्नल ऐसे हो कि अगर आप कोई गलती करें तो आपको ग्रीन सिग्नल न मिले। है न यह अजीब बात लेकिन एक जगह पर ऐसा होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ट्रैफिक सिग्नल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- इसकी जरूरत हर देश में है, खासकर भारत में।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में दिख रहै है कि ट्रैफिक पर एक बाइकर सवार खड़ा है लेकिन उसे ग्रीन सिग्नल नहीं मिल रहा, तभी वहां लगी बड़ी-सी एलईडी स्क्रीन में उसकी फोटो आती है कि वो बिना हेलमेट के है। इसके बाद लड़की तुरंत हेल्मेट पहनती है और उसे ग्रीन सिग्नल मिल जाता है। ट्विटर पर इस वीडियो को @TansuYegen ने शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन कोई इसे स्पेन तो कोई अर्जेंटीना का बता रहा है। लोग इस ट्रैफिक रूल की काफी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि भारत में भी कुछ ऐसा ही लागू होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button