ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

उद्घाटन से पहले अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

बरेली:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब भव्य राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस के कंट्रोल रूम डॉयल 112 पर मंगवार को यह सूचना आई। फोन करने वाले शख्स ने 21 सितंबर को राम मंदिर को बम से उड़ा देने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस और केंद्रीय एजेसियां जांच में जुट गई और आयोध्या में अलर्ट जारी कर दिया गया।

धमकी देने वाले नंबर को ट्रेस किया गया, तो नंबर बरेली का निकला। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने बरेली पुलिस को कॉल कर धमकी देने वाले नंबर की जानकारी दी। जांच के दौरान पता चला कि मोबाईल नंबर बरेली के फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले इटौरिया निवासी गिरीश के नाम पर दर्ज है। जिसके आधार पर एसओजी और सर्विलांस टीम रात में गिरीश के पर पहुंची।

जांच में पता चला की धमकी देने वाला बरेली के रहने वाले एक बच्चा है। बच्चे ने पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि मंगलवार को वह यूट्यूब पर वीडियो देख रहा था। इसी दौरान उसने एक वीडियो देखा, जिसमें यह संदेश दिया गया था कि 21 सितंबर को राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा। जिसके बाद बच्चे ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना करना चाहिए। सलिए बच्चे ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया था।

आपको बता दें कि बच्चे की उम्र 14 साल है। वह 8 वीं का छात्र है, पढ़ाई करने की वजह से उसने परिजनों से फोन लिया था। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने यू-टयूब वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Related Articles

Back to top button