ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

चुनावों में दहशत फैलाने के लिए हथियार सप्लाई करने आया था तस्कर, गिरफ्तार

शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उससे यह हथियार कुछ ग्रामीणों ने चुनाव में दहशत फैलाने की मंशा से मंगवाए थे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र मावई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठाकुर बाबा मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ है। उसके पास एक थैला है, जिसमें बड़ी संख्या में अवैध हथियार रखे हुए हैं। पुलिस ने सूचना पर बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां एक युवक दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

आरोपित से हथियार बरामद

पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। युवक के पास थैले में एक 32 बोर की पिस्टल और 315 बोर के चार कट्टों के अलावा 32 बोर पिस्टल के दो जिंदा राउंड और 315 बोर के पांच जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान विवेक उर्फ टमटम श्रीवास्तव के रूप में की गई। आरोपित ने बताया कि उससे हथियार चुनाव में दहशत फैलाने की मंशा से मंगवाए गए थे। पुलिस ने फिलहाल आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

हथियार संबंधी जानकारी जुटाई जा रही

थाना प्रभारी जितेंद्र मावई का कहना है कि उससे हथियार किन लोगों ने मंगवाए थे और वह हथियार कहां से लेकर आता है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आगे जो भी जानकारी हासिल होगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित पर कोलारस थाने में मारपीट, आमर्स एक्ट, बल्वा सहित तमाम धाराओं में आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button