ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

900 करोड़ से बस इतनी दूर है शाहरुख की ‘जवान’, क्या तोड़ पाएगी KGF 2 का रिकॉर्ड

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म इस साल की सुपरहिट फिल्मों में टाॅप पर है। जहां एक ओर शाहरुख की ही ‘पठान’ ने दुनियाभर में हजार करोड़ की कमाई की थी, वहीं अब उनकी फिल्म ‘जवान’ जल्द ही यह आंकड़ा पार करने वाली है। वर्ल्डवाइड जवान स्पीड से कमाई कर रही है। जवान फिल्म ने सनी देओल की ‘गदर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख की ये फिल्म दुनियाभर में 900 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। जल्द ही यह फिल्म एसएस राजामौली की ‘केजीएफ 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

इतना रहा जवान का टोटल कलेक्शन

शाहरुख खान की ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। हालांकि, जैसे-जैसे रिलीज के दिन बढ़ते जा रहे हैं, फिल्म की कमाई में कमी आ रही है। फिल्म ने रविवार को सिंगल डे पर लगभग 800 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। सैनलिक की रिपोर्ट के अनुसार एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सोमवार को 860 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया। सिंगल डे पर फिल्म की टोटल कमाई 58 से 60 करोड़ के बीच रही है, जो कि काफी अच्छा आंकड़ा है। शाहरुख की ये फिल्म स्पीड से कमाई कर रही है।

केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी जवान

अब उम्मीद की जा रही है कि जवान फिल्म जल्द ही 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ओवरसीज अब तक इस फिल्म ने 286 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिस तरह से शाहरुख की ‘जवान’ कमाई कर रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। इतना ही नहीं, इतना बड़ा कलेक्शन ‘केजीएफ 2’ के 1100 करोड़ और RRR के 1316 करोड़ के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। ‘जवान’ फिल्म में नयनतारा भी लीड रोल में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आई हैं।

Related Articles

Back to top button