ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, मृतका के पास से नहीं मिला सुसाइड नोट।

शहडोल। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक लेडी डॉक्टर ने ऐसा कदम उठा लिया है, जिससे उसकी जीवन लीला ही समाप्त हो गई है. इस घटना के बाद हर कोई हैरान है. दरअसल महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है. लेडी डॉक्टर ने ये क्या कर दिया?पूरा मामला शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत का है. बुढार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित डॉक्टर कॉलोनी में रहने वाले बीएमओ डॉक्टर आरके वर्मा की बेटी ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. महिला डॉक्टर वर्तमान में बुढार अस्पताल में अपनी सेवाएं भी दे रही थी. बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में उनका पीजी के लिए एमडी में रीवा में सिलेक्शन भी हो गया था और क्लास ज्वाइन करने की वह तैयारी कर रही थी. लेकिन उसी बीच उसने सुसाइड कर सबको चौंका दिया. जांच में जुटी पुलिस:मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इधर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में ले लिया है. इस पूरे मामले को लेकर बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि ''डॉक्टर द्वारा सुसाइड करने का मामला आया है. शव का पंचनामा कर मामले की पड़ताल की जा रही है, पता लगाया जा रहा है कि किन परिस्थितियों के कारण ऐसी घटना घटी है.'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button