ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

पुतिन ने की ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम की तारीफ, बोले- ‘बिल्कुल सही काम कर रहे पीएम मोदी’

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मेक इन इंडिया (Make in India) प्रोग्राम की तारीफ की है।

पुतिन ने रूस के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में 8वें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) में बोलते हुए ‘मेक इन इंडिया’ नीति की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी भारतीयों को प्रोत्साहित करके ‘बिल्कुल सही काम’ कर रहे हैं। इस योजना के जरिए भारत में बने उत्पादों का उपयोग करने को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पुतिन ने कहा कि घरेलू स्तर पर निर्मित ऑटोमोबाइल का उपयोग किया जाना चाहिए, क्योंकि भारत जैसे देशों ने मोदी के नेतृत्व में अपनी नीतियों के माध्यम से उदाहरण स्थापित किए हैं।

बकौल पुतिन, “मेरा मानना ​​है कि हमें भारत जैसे साझेदार देश से सीखना चाहिए। वहां भारत में उत्पादित कारों और जहाजों के उत्पादन और उपयोग पर फोकस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी लोगों को मेड इन इंडिया ब्रांड का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करके सही काम कर रहे हैं। हमारे पास भी यही वाहन उपलब्ध हैं और हमें इसका उपयोग करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि मुझे रूस में बनी गाड़ियां इस्तेमाल करने में कोई परहेज नहीं है।

जी-20 में नहीं आए थे पुतिन

रूसी राष्ट्रपति का दिल्ली में इंतजार हो रहा था, लेकिन वे जी-20 में हिस्सा लेने नहीं आए। इसी तरह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी नहीं आए। पुतिन और जिनपिंग की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी

Related Articles

Back to top button