ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

इस साल की गणेश चतुर्थी है खास, वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो नोट करें शुभ समय

गणेश चतुर्थी 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-पाठ, मंत्र, जप और तप फलदायी होते हैं। भगवान लंबोदन भक्तों के जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं।

गणेशोत्सव पर सोना-चांदी, वाहन, जमीन जैसी शुभ चीजें खरीदने से लाभ होता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर शुभ योग बन रहा है। इस दौरान खरीदारी करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस अवधि में खरीदी गई वस्तुएं लाभ देती हैं। गणेश चतुर्थी पर स्वाति, विशाखा नक्षत्र और रवि योग का निर्माण होगा।

गणेश चतुर्थी 2023 पर वाहन खरीदने का शुभ समय

20 सितंबर 2023- दोपहर 2.59 बजे से 21 सितंबर सुबह 6.09 बजे तक।

21 सितंबर 2023- सुबह 6.09 बजे से दोपहर 2.14 बजे तक।

25 सितंबर 2023- सुबह 11.55 बजे से 26 सितंबर की सुबह 05.00 बजे तक।

27 सितंबर 2023- सुबह 6.12 बजे से रात 10.18 बजे तक।

गणेश चतुर्थी पर खरीदारी करने का महत्व

सनातन धर्म में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले अगर शिव पुत्र की पूजा की जाए तो कार्य बिना किसी विघ्न के पूरा हो जाता है। गणपति उत्सव के 10 दिनों तक गणपति हर घर में विराजमान रहते हैं। कहा जाता है कि शुभ वस्तुएं खरीदने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जातक को भाग्य और लाभ प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button