ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

हनीट्रैप कांड की कथित सरगना आरती दयाल बेंगलुरु में गिरफ्तार. 10 लाख की चोरी का आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश में चार वर्ष पहले सामने आए हनी ट्रैप कांड की कथित सरगना आरती दयाल को चोरी के मामले में बेंगलुरु की महादेवपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की पुष्टि

नवदुनिया से महादेवपुरा थाना प्रभारी ने बात करने के बाद इसकी पुष्टि की है। 10 लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी के मामले की शिकायत यह कार्रवाई की गई है। यह शिकायत छह सितंबर को दर्ज की गई और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

स्पा सेंटर में थेरेपिस्ट थी आरती

बेंगलुरु के महादेवपुरा थानाप्रभारी फोन पर बताया कि आरती दयाल एक स्पा सेंटर में थेरेपिस्ट के तौर पर काम करती थी और एक सहकर्मी के साथ कमरे में रहती थी।

10 लाख के जेवर चोरी होने की श‍िकायत

उनकी सहकर्मी के कमरे में 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। उसके साथ रहने वाले बाकी लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

वर्ष 2019 में सामने आया था हनी ट्रैप कांड

बता दें कि हनी ट्रैप कांड वर्ष 2019 में सामने आया था उस समय आरती दयाल का नाम सुर्खियों में आया था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था।

Related Articles

Back to top button