ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पेंशन के लिए भटक रहे बुजुर्ग और दिव्यांगजन, राज्य सरकार ने 2 महीने से नहीं किया राशि का आवंटन

सागर। चुनावी मौसम में जहां लाड़ली बहनों को हर महीने की दस तारीख को किस्त का आवंटन किया जा रहा है, वहीं वृद्ध व दिव्यांगजन व विधवा हितग्राही दो महीने से सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं। सामाजिक न्याय विभाग 12 तरह की पेंशन योजना संचालित कर रहा है। पात्रों के खातों में पेंशन राशि पहुंचाने की व्यवस्था व संचालन की व्यवस्था सामाजिक न्याय विभाग देखता है, लेकिन सागर जिले में दो महीने से वृद्धों व दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिली है। वे पेंशन के लिए परेशान हो रहे हैं।

36 हजार 22 पेंशनधारी कर रहे इंतजार

सागर जिले में 36 हजार 22 लोगों को सामाजिक सुरक्षा के तहत हर महीने छह सौ रुपये की राशि का आवंटन होता है। जिले में हर महीने 21 करोड़ 60 लाख छह हजार रुपये की राशि का आवंटन होता है। यदि जिले मे कुल पेंशनधारियों की बात करें तो 20 लाख दो हजार 699 लोगों को पेंशन मिलती है। इनमें से 2972 दिव्यांग भी शामिल हैं।

केंद्र से मिल रही पेंशन

केंद्र सरकार से मिलने वाली पेंशन का तो हर महीने आवंटन हो रहा है, लेकिन राज्य सरकार से दो महीने से राशि का आवंटन ही नहीं हो रहा हैं, इससे वृद्ध व दिव्यांग परेशान हैं। वहीं सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारियों की बात करें तो कुछ लोगों की ई केवायसी के कारण पेंशन रुकी है। वहीं दो महीने से भोपाल से राशि नहीं आई। इस संबंध में जानकारी भी भेजी गई। वहीं एक सप्ताह के अंदर ही राशि का आवंटन हो जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली पेंशन का आवंटन भोपाल से किया जाता है। वहीं से जुलाई व अगस्त की पेंशन का आवंटन नहीं हुआ। उम्मीद है कि इस महीने में यह पेंशन जारी हो जाएगी।

डीएस यादव, प्रभारी, सामाजिक न्याय विभाग, सागर

नेत्रहीन का आधार कार्ड ही नहीं, कैसे हो केवायसी

इधर सामाजिक सुरक्षा का आवेदन न होने की वजह से वृद्ध परेशान हैं। वहीं मंगलवार को बंडा ब्लाक से एक नेत्रहीन दिव्यांग भी छह महीने से पेंशन न मिलने की शिकायत लेकर पहुंची। साथ आए हितेंद्र लोधी ने बताया कि उसकी बहन सरस्वती जन्म से ही नेत्रहीन है। उसका विवाह गांव में ही लाल सिंह लोधी के साथ हुआ था, लेकिन पति का निधन हो गया। वह सरस्वती पिता के आश्रित ही है। उसे दिव्यांग की पेंशन छह सौ रुपये मिल जाती थी, लेकिन बैंक में केवायसी न होने से पेंशन नहीं मिल पा रही है।

हितेंद्र सिंह का कहना है कि उसकी बहन का आधार कार्ड नहीं बन रहा। उन्होंने 2019 को बनवाया था, लेकिन डाक से वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद लगातार कई बार शिकायत व आधार कार्ड बनवाने केंद्र गए लेकिन कार्ड जनरेट होकर नहीं आया।

इस संबंध में सागर जिला के ई गर्वेनेस शाखा प्रभारी राहुल शर्मा का कहना है कि मैंने सरस्वती का सारा रिकार्ड चेक किया है। उसने 2019 को आधार कार्ड बनवाया, लेकिन डाक से आधार कार्ड घर नहीं पहुंचा होगा। इसके बाद इन्होंने दोबारा कार्ड बनवाया होगा, इससे जनरेट नहीं हुआ। सरस्वती की सभी तरह की जानकारी दिल्ली भेज दी है। उम्मीद है शीघ्र ही उनका निराकरण होगा। आधार कार्ड की अपडेट जानकारी उनके मोबाइल पर पहुंच जाएगी।

Related Articles

Back to top button