ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

राजस्थान से ला रहे 204 ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार

हरदा। राजस्थान से ड्रग्स लेकर आ रहे तीन युवकों को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार रात की रात को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपितों को इंदौर बैतूल-नेशलन हाईवे के पास ग्राम अतरसमा के पास घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से करीब 40 लाख 80 हजार रुपये की 204 ग्राम एमडी पाउडर व 9 लाख रुपये मूल्य की कार को जब्त किया है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अब्दुल रईस खान ने बताया कि पुलिस को एमडी ड्रग्स की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, आरक्षक शैलेंद्र व वीरेंद्र को मुखबिर से ग्राम भुन्नास के रहने वाले शिवम (30 वर्ष) पिता महेश सिरोही, आनंद (27 वर्ष) पिता सुरेश सिरोही, अमन (24 वर्ष) पिता रामनिवासी जाट तीनों निवासी भुन्नास द्वारा राजस्थान से हरदा जिले में बेचने के लिए एमडी पाउडर लाने की सूचना मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने सोमवार रात को ग्राम अतरसमा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

थाना प्रभारी खान ने बताया कि तीनों आरोपितों को बुधवार को आगर जिला ले जाया गया। जहां पर डिलेवरी देने आए स्थान सहित अन्य पहलूओं की जांच की गई। फिलहाल तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। दो हजार रुपये प्रतिग्राम एमडी का दामटीआइ खान ने बताया कि आरोपियों के द्वारा लाए गए एमडी पाउडर का मूल्य करीब दो हजार रुपये प्रतिग्राम है।

इस मान से पकड़े गए 204 ग्राम एमडी पाउडर का मूल्य 40 लाख 80 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि जानकारी लगी है कि यह युवाओं के द्वारा गुटखे के पाउच में मिलाकर सेवन किया जाता है। पुलिस ने बताया कि तस्करी करने वाले मुख्य स्त्रोत तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button