ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

गोवा सीएम सावंत ने कहा- UPA ने गठबंधन का नाम बदला, अब राहुल अपना नाम बदलेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा का चेहरा शिवराज सिंह चौहान बने हुए हैं। मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ग्वालियर-चंबल की यात्रा में शामिल हुए। सावंत ने कहा कि यूपीए ने अभी गठबंधन का नाम बदला है, जल्द राहुल गांधी भी अपना नाम बदलेंगे। वे बोले नाम बदलने से नीति और कर्म नहीं बदल जाते। उन्होंने ये भी कहा कि सनातन विरोधियों को हमें भगाना पड़ेगा। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज भी कह चुके हैं कि सनातन का विरोध करने वाले खुद मिट जाएंगे।

कार्यकर्ताओं को गोवा का टिकट

सांवत ने मध्य प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यहां नक्सलवाद और माफिया को ख़त्म किया है। शिवराज सरकार ने पिछले 18 सालों में जो किया 50 साल में कभी नहीं हुआ। सांवत ने जुलवानिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को जिताकर भोपाल भेजा तो मैं सबको गोवा आने का टिकट दूंगा।

सावंत ने कहा कि जनता ने केंद्र में मोदी और प्रदेश में शिवराज को हमेशा प्यार दिया। डबल इंजन के कारण ही पांच लाख किलो मीटर सड़क मध्य प्रदेश में बनी है। सबसे ज्यादा पैसा मध्य प्रदेश को मिला और शिवराज सरकार ने काफी अच्छा विकास किया। सावंत ने ग्वालियर में पत्रकारवार्ता की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

जुमलेबाज आएंगे और कहानियां सुनाएंगे

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भितरवार में यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनावी साल है, जुमलेबाज आएंगे और कहानियां सुनाएंगे, झूठ बोलेंगे पर इनके बहकावे में नहीं आना।

भाजपा ने सनातन धर्म और बाबा साहब के संविधान को ऊपर रखा

खंडवा की जन आशीर्वाद यात्रा को बड़वानी जिले की पानसेमल विधानसभा में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के लिए चुनाव नहीं, सनातन धर्म और बाबा साहेब का संविधान सबसे ऊपर है। मुगल आए और अंग्रेज भी आकर चले गए, लेकिन सनातन है और रहेगा।

आदिवासी समाज के लोगों ने किया तीर-कमान भेंट

आदिवासी समाज के लोगों ने पार्टी नेताओं को तीर-कमान भेंटकर उनका सम्मान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों का एक ही काम है कि मोदी और शिवराज सरकार को हटाओ, लेकिन इसमें वह कभी भी सफल नहीं होंगे।

कांग्रेस सिर्फ़ झूठ का पिटारा

झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे ने शहडोल में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा क कांग्रेस सिर्फ़ झूठ का पिटारा है। कांग्रेस को चुनाव में जनता जवाब देगी। उन्होंने राजगढ़ जिले के माचलपुर में उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से पूछा कि सनातन धर्म एवं हिन्दुओं का अपमान कौन कर रहा है? सभा में उपस्थित जनता की ओर से आवाज आई कांग्रेस।

लामता को दिलाएंगे तहसील का दर्जा

बालाघाट के परसवाड़ा विधानसभा के लामता पहुंची महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से धोखाधड़ी का हिसाब लें और भाजपा को आशीर्वाद दें। मंत्री बिसेन ने कहा कि आप भाजपा को अपना आशीर्वाद दें, हम लामता को तहसील का दर्जा दिलाएंगे।

Related Articles

Back to top button