ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

गार्बेज फ्री सिटी का सर्वे टला, शेड्यूल जारी न होने से असमंजस की स्थिति

ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत गार्बेज फ्री सिटी यानी कचरा मुक्त शहर के लिए सितंबर माह के पहले पखवाड़े में होने वाला सर्वे अब टाल दिया गया है। गार्बेज फ्री सिटी के सर्वे के लिए बनाए गए दलों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में आयोजित कराए गए थे, लेकिन अभी सर्वे शुरू करने का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इसके चलते सर्वे पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में 15 सितंबर के बाद ही इस सर्वे की शुरूआत हो सकेगी। इस सर्वे के दौरान 1250 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें 20 सदस्यीय दल आकर शहर में कचरा संग्रहण से लेकर उसके निस्तारण तक की स्थिति का जायजा लेगा।

सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में आएगी सर्वे के लिए टीम

शहर में सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में जीएफसी के सर्वे के लिए टीम आएगी। जीएफसी में स्टार रेटिंग की टीम 75 बिंदुओं पर सर्वे करेगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इस बार सर्वे 9500 नंबर का किया है। शहर में तीन चरण का सर्वे हो चुका है, जिसमें सिटीजन फीडबैक, वाटर प्लस और स्वच्छ सर्वेक्षण शामिल है। अब 1250 अंक की स्टार रेटिंग की परीक्षा होना है। इसके लिए आने वाली टीमें शहर में हर जगह साफ-सफाई की व्यवस्था, नालियों के आसपास कचरा और पालीथिन की स्थिति, दुकानों के बाहर दो-दो डस्टबिन, आवारा मवेशियों, व्यवसायिक क्षेत्रों में दिन में दो बार साफ-सफाई होने के साथ ही घरों से होने वाले डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति का जायजा लेगी। टीम यह भी देखेगी कि पार्कों में बनाए गए नाडेप टांका में खाद बन रही है या नहीं। इसके अलावा गीले कचरे से घरों में खाद बनाना यानी होम कंपोस्टिंग की स्थिति क्या है। इसकी चेक लिस्ट के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button