ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

बरसात में हम कैसे ​रख स​कते है अपना ख्याल, अभिषेक शाह, वरिष्ठ चिकित्सक बिलासपुर

वर्षा के कुछ फायदे हैं तो इसके कुछ स्वास्थ्यगत नुकसान भी होते हैं। जैसे इस मौसम में मौसमी बीमारी के वायरस सक्रिय हो जाते हैं और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को जरा सी लापरवाही बरतने पर बीमार बना देते हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में ज्यादा आते हैं। इसलिए इन्हें भीगने से बचाना चाहिए।

वही यदि युवा वर्ग मौज मस्ती के लिए पानी में भीग रहे हैं तो ज्यादा देर न भीगे और तुरंत गीले कपड़े उतारकर शरीर को साफ करें। भीगने के बाद नहाना अच्छा होता है। इसी तरह इन दिनों बाहर का खाना बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। खासकर ठेले व गुमटी आदि में बनने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना ही हितकर होता है, क्योंकि अक्सर ये खुले में रहते है और इसमें हानिकारक कीटाणु होने की आशंका रहती है, जो आपको बीमार बना सकता है।

इसी तरह इस मौसम में बासी भोजन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से फ़ूड पाइजनिंग होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में घर का बना खाना ही सही होता है। इसी तरह घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कमरों में खासतौर से बेडरूम और बेड में सीलन नहीं आने देना चाहिए, क्योंकि सीलन और उमस से कई तरह के बीमारियों के कीटाणु सक्रिय हो जाते हैं। वे हमें बीमारी दे सकते हैं।

इसकी वजह सर्दी, खांसी की समस्या हो सकती है। इस तरह से कुछ सावधानी बरतने से बरसात के मौसम को बिना किसी शारीरिक परेशानी के अच्छे से काटा जा सकता है। वहीं यदि कोई बीमार हो गया है और तीन में ठीक नहीं होता है तो इसे मौसमी बीमारी मानकर चिकित्सकों से सलाह व दवा लेना चाहिए, इससे बीमारी नहीं बढ़ेगी और आप समय पर ठीक हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button