ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

भारी बारिश के कारण भरभराकर गिरा आशियाना, मलबे में दबने से 2 भाईयों की मौत

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के ललकियापुर गांव में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने बताया कि राम सनेही का मकान कच्चा था और उनके दो पुत्र कल्लू (13) और अवनीश (17) रविवार शाम अपने घर के एक कमरे में बैठे हुए थे तभी यह हादसा हुआ। अचानक भारी बारिश के कारण मकान गिर गया।

मलबे में अवनीश और कल्लू दब गए। दोनों भाइयों को पड़ोसियों ने मलबे से बाहर निकाला और उन्हें तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार ने लेखपाल राहुल गुप्ता के साथ घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। रविवार शाम से कन्नौज में शुरू हुई वर्षा रात भर जारी रही। भारी बारिश से जिले का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा और पूरी रात बिजली भी गुल रही।

दो भाइयों की मौत से परिवारी जनों में कोहराम मच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल गरजने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। रात को भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 100% बारिश होने की संभावना है। जो मूसलाधार बारिश की ओर संकेत करता है। जबकि शाम को 86% बारिश होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button