ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव के करीबी नेता के बिगड़े बोल, कहा- ब्रजेश पाठक कोई बड़े नेता नहीं हैं, वो पुराने लीडरों के

लखनऊ: घोसी उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार मिली है। जिसके बाद से पक्ष और विपक्ष में वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह ने बीजेपी की हार का ठीकरा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि बीजेपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कारण चुनाव हारी है। ब्रजेश पाठक कोई बड़े नेता नहीं हैं। वो पुराने लीडरों के चमचे हैं। उनकी बात का न ही कोई असर है और न ही प्रभाव।

एक निजी चैनल से बातचीत में सपा नेता ने ब्रजेश पाठक के चुनाव में कैंप करने के सवाल पर कहा कि दारा सिंह चौहान के दल-बदल से नाराज लोगों को चिढ़ाने वाला काम था ब्रजेश पाठक को घोसी चुनाव में प्रचार के लिए उतारना। वहीं, इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था,” ये झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। ये दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार है। ये नतीजा भाजपा का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है।

अखिलेश यादव ने कहा था कि ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं। पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। इंडिया टीम है और PDA रणनीति। जीत का हमारा ये नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ है। घोसी की जनता को धन्यवाद। सुधाकर सिंह को जीत की बधाई।”

Related Articles

Back to top button