ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

टेबल हटाते समय रेस्टोरेंट कर्मचारी का पैर फिसला, सिर के बल गिरने से मौत

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी पैर फिसलने के कारण सिर के बल फर्श पर गिर गया, जिसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारी टेबल रखते समय गिरते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक, स्कीम 54 स्थित मिस्टर रेस्टोरेंट में काम करने वाले 18 वर्षीय रवि पुत्र जगदीश की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे की है। जब रेस्टोरेंट बंद कर रहे थे। वह सामान हटा रहा था, तभी टेबल हटाने के दौरान पैर फिसला और वह सिर के बल फर्श पर गिर गया और बेसुध हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्वजन ने लगाया यह आरोप

स्वजन का आरोप है कि रेस्टोरेंट से नजदीक बांबे अस्पताल था, लेकिन मैनेजमेंट उसे दूसरे अस्पताल लेकर गए। यदि वहां लेकर जाते तो उसकी जान बच जाती। रवि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button