ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

​​​​​एयरपोर्ट में नए ATC टावर की शुरुआत के दिए संकेत

रायपुर | छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहली बार हाईटेक एटीसी टावर शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस नई शुरुआत के साथ रायपुर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने के संकेत दिए हैं। सीएम ने ट्वीट कर कहा- नये एटीसी टॉवर की शुरुआत हुई है। यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसे साकार करने में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तत्परता के साथ कदम उठाए गए। समन्वय किया गया।बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार हाईटेक एटीसी टावर शुरू किया गया है। इस नए टावर को पिछले लंबे वक्त से एयरपोर्ट रनवे के आखिरी छोर पर तैयार किया जा रहा था। गुरुवार को इसे शुरू कर दिया गया। नया टावर मुंबई, दिल्ली, चेन्नई जैसे शहरों के एटीसी टावरों जैसे आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस एटीसी टावर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़े विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ के लिए बेहतर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button