ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शहर सहित अंचल में बारिश का सिलसिला जारी, 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

आलीराजपुर। शहर सहित अंचल में प्रारंभ हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। अंचल में सुबह से ही बादल छाए थे, जो कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बरसते रहे। झूमकर बरसे बादलों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। वर्षा से गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे में औसत 15 मिमी वर्षा हुई है। इसके साथ ही इस वर्ष एक जून से अब तक वर्षा का आंकड़ा 660 मिमी पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष इस अवधि में 613 मिमी वर्षा ही हुई थी। हालांकि अभी सामान्य औसत वर्षा का आंकड़ा कुछ दूर है।

जिले की सामान्य वर्षा 879 मिमी है। वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button