ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

संस्कृति की झलक दिखाएगा हिंदी भवन

ग्वालियर। हिंदी साहित्य भवन में शोध के लिए अलग अलग कक्ष बनने के साथ इस बात का ध्यान रखा जा रहा है भवन अपनी भारतीय संस्कृति को समेटे हुए दिखाई दे । भवन में वह सबकुछ तैयार किया जा रहा है जो आपको पुरातन संस्कृति के दर्शन कराएगा। इसलिए घने वन,कुटिया , ओपन क्लास रूम सहित उसमें आधुनिकता के साथ गुरुकुल की भी झलक दिखाई देगी।

भारत रत्न श्रीअटल बिहारी वाजपेयी स्मृति हिंदी साहित्य भवन का अब जो स्वरूप तैयार किया जा रहा है, वह प्रदेश में हिंदी सहित अन्य भाषाओं,बोली को समझने और शोध के लिए भी होगा। अटलजी के हिंदी को लेकर योगदान का महत्व भी बताया जाएगा। हिंदी पर शोध का संस्थान आकर्षक रूप से तैयार होगा। इसका डिजायन फायनल कर ले-आउट को तैयार किया जा चुका पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी ने कहा था-क्या मेरे मरने के बाद बनेगा हिंदी भवन विदेश मंत्री रहने के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिंदी में भाषण देकर राष्ट्रभाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया था। हिंदी के प्रति उनके प्रेम को उनके इस उदाहरण से आसानी से समझ सकते हैं। उनका सपना था ग्वालियर में हिंदी भवन का निर्माण हो। यहां ग्वालियर आगमन के दौरान हिंदी साहित्य भवन के लिए उन्होंने जीते-जी काफी प्रयास किए। ग्वालियर के अपने साहित्यकार साथियों से उन्होंने यहां तक कहा कि क्या मेरे मरने के बाद बनेगा हिंदी भवन। उनके निधन के 5 साल बाद अब भवन आकार लेने लगा है।

Related Articles

Back to top button