ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुरैना में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, CM शिवराज, केंद्रीय मंत्री तोमर एवं वीडी शर्मा शामिल

मुरैना। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार कैलारस पहुंची। इस यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हैं। रथ में तीनों दिग्गज एक साथ सवार रहे। जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा। भाजपा नेता, कार्यकर्ता और तमाम जनता भगवामय नजर आई।

जन अशीर्वाद यात्रा शुक्रवार यानी आज मुरैना जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। सुबह सबलगढ़ से यह यात्रा शुरू होकर, जो जिले की चार विधानसभा सबलगढ़, जौरा, सुमावली और मुरैना के कई क्षेत्रों से होकर निकल रही है। सबसे पहले सीएम जौरा विधानसभा के कैलारस में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। जनता को कैलारस शक्कर मिल को फिर से चालू करने के एलान की उम्मीद है। साथ ही सबलगढ़ को जिला बनाने की जनता कर रही है।

जौरा के बाद यात्रा सुमावली विधानसभा के मुंगावली पहुंचेगी जहां सीएम और केंद्रीय मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे से मुरैना शहर से रोड शो शुरू होगा, जो मुख्य मार्गाें से होते हुए जीवाजीगंज पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तोमर एवं वीडी शर्मा सभा को संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को दूसरी जन अशीर्वाद यात्रा रीवा संभाग में चल रही है जिसमें भाजपा नेता और एक्टर रवि किशन भी शामिल हैं। यह यात्रा रीवा जिले के हनुमना में चल रही है।

Related Articles

Back to top button