ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

: पुलिस ने दायर किया आरोप पत्र, आरोपी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़ों को कुकर में उबाला था

महाराष्ट्र पुलिस ने उस महिला की हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है जिसके शव के टुकड़ों को उसके लिव-इन पार्टनर ने मुंबई के बाहरी हिस्से में स्थित किराए के फ्लैट में कथित रूप से प्रेशर कुकर में डालकर पकाया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आरोपी मनोज साने (56) के वकील अतुल सरोज ने बताया कि मीरा-भयंदर, वसई विरार पुलिस ने पांच सितंबर को ठाणे में एक मजिस्ट्रेट अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अदालत अब आरोपी के खिलाफ आरोप तय करेगी जिसके बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी। आरोप पत्र में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं, इस बात की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। ठाणे जिले में नया नगर इलाके में एक फ्लैट में साने अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य (34) के साथ रहता था। जून के पहले हफ्ते में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि उसके फ्लैट से बदबू आ रही है। पुलिस कर्मी फ्लैट का दरवाज़ा तोड़ घर में घुसे तो पुलिस को वैद्य के शव के कुछ हिस्से मिले। फ्लैट में शव के कुछ अंगों को प्रेशर कुकर में उबाला गया था और यहां तक कि कुछ हिस्सों को भूना तक गया था।

प्राथमिकी के मुताबिक, साने ने चार जून को वैद्य की हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके आरी से टुकड़े कर दिए थे। उसके मुताबिक, शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाया गया था और कुछ टुकड़ों को भूना गया था। जुर्म के खुलासे ने दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड की यादों को ताज़ा कर दिया था। पुलिस हिरासत में साने ने दावा किया कि वैद्य की मौत ज़हर की वजह से हुई थी जिसके बाद वह घबरा गया था और उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। साने के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button