ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

शिखर सम्मेलन से चीन को कई उम्मीदें, कहा – साझा समृद्धि और विकास को मिले बढ़ावा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भले ही दिल्ली में हो रहे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नहीं आ रहे हों, लेकिन चीन को इस सम्मेलन से बड़ी उम्मीदें हैं। सोमवार को चीन की राजधानी बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओन निंग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ये बैठक महत्वपूर्ण है और वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूत साझेदारी और आपसी सहयोग जरूरी है। माओ निंग ने उम्मीद जताई कि 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाला जी20 शिखर सम्मेलन, आम सहमति बनाएगा, विश्वास का संदेश देगा तथा साझा समृद्धि और विकास को बढ़ावा देगा।

बढ़ रही हैं आर्थिक चुनौतियां

एक सवाल के जवाब में माओन निंग ने कहा, “जैसा कि विश्व अर्थव्यवस्था अधिक दबाव का अनुभव कर रही है और वैश्विक सतत विकास के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं, यह महत्वपूर्ण है कि जी20, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच होने के नाते, साझेदारी को मजबूत करे और वैश्विक अर्थव्यवस्था और विकास के सामने आने वाली बड़ी चुनौतियों का सामना करे।” उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि नई दिल्ली शिखर सम्मेलन इस पर आम सहमति बनाएगा, विश्वास का संदेश देगा और साझा समृद्धि और विकास को बढ़ावा देगा।”

ली कियांग करेंगे नेतृत्व

इसी संवाददाता सम्मेलन में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओन निंग ने घोषणा की कि जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री ली कियांग एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान ली क़ियांग, G20 देशों के बीच अधिक एकजुटता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चीन के दृष्टिकोण और सुझाव को पेश करेंगे। माओन निंग ने कहा कि G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है। चीन ने हमेशा से ही G20 आयोजनों को बहुत महत्व दिया है और उनमें सक्रिय भाग लिया है। उन्होंने कहा कि हम जी20 देशों के बीच अधिक एकजुटता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी देशों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

भारत कर रहा मेजबानी

9-10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी और देश भर के 60 शहरों में जी20 से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित की गईं थीं। नई दिल्ली में होनेवाले 18वें G20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों की बैठक के साथ, साल भर चले सभी G20 बैठकों का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button