ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस क्यों निकाल रही जन आक्रोश यात्रा? सीएम शिवराज ने किया खुलासा

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब चुनाव के पहले यात्राओं के जरिये जनता तक पहुंचने की सियासत चल रही है जहां बीजेपी ने पांच अंचलो से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर जनता तक पहुंचना शुरू कर दिया है तो कांग्रेस ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा की काट के रूप में जन आक्रोश यात्रा निकालने का प्लान तैयार कर लिया है।

सीएम ने जन आक्रोश यात्रा पर साधा निशाना

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है,जिन्हें प्यार मिलेगा, वे जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और जिन्हें आक्रोश मिल रहा है, वे जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आक्रोश इसलिए है कि कांग्रेस ने 900 वचन पूरे नहीं किए,मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्‌डा बना दिया था, जन-धन वे खा गए, प्रधानमंत्री की जल-जीवन स्कीम शुरू नहीं की, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में नाम नहीं भेजे, दो लाख पीएम आवास वापस लौटा दिए, संबल योजना बंद कर दी, बहनों को छला, बेटियों की शादी करा दी, लेकिन राशि नहीं दी, भांजे-भांजियों के लैपटॉप छीन लिए,साइकिल देना बंद कर दी, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा करवाना बंद कर दी थी, इसीलिए आक्रोश है।

वीडी शर्मा ने जन आक्रोश यात्रा पर बोला हमला

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता से किये वादे पुरे नहीं करने के लिए माफी मांगने की यात्रा निकालनी चाहिए, जो झूठ बोला था, उसको जनता को बताएं, माफी मांगें कि 15 महीने की सरकार में हम कुछ नहीं कर पाए,मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह का चेहरा देखना जनता को पसंद नहीं,बंटाधार खुद कहते हैं कि मैं आता हूं तो जनता वोट काट देती है।

Related Articles

Back to top button