ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

आदिवासी अंचल का भगोरिया अब राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर : शिवराज सिंह चौहान

अलीराजपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को आलीराजपुर के भगोरिया हाट में शामिल हुए। मुख्यमंत्री यहां आदिवासी परंपरा के रंग में रंगे नजर आए और नृत्य दल के साथ थिरके भी। उन्होंने मंच से कहा कि आदिवासी अंचल का भगोरिया अब राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर माना जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले बलिदानी छीतू सिंह किराड़ की स्मृतियों को ग्राम सोरवा में सहेजा जाएगा। सीएम ने मंच से भगोरिया की बधाई देते हुए कहा कि यहां जो मस्ती देख रहा हूं, वह अरबपतियों-करोड़पतियों की किस्मत में नहीं है। मैं आदिवासी संस्कृति और इन परंपराओं को प्रणाम करता हूं। इससे पूर्व उदयगढ़ के भगोरिया में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज कलाकारी करते हैं, उन्हें मुंबई फिल्मों में चले जाना चाहिए। इस पर किए गए प्रश्न पर सीएम ने कहा- मैं घटिया बातें नहीं करता। वह खुद सलमान और एक अभिनेत्री को बुलाते हैं और इस तरह की बातें करते हैं। कमल नाथ बताएं कि उन्होंने प्रदेश में जारी योजनाओं को क्यों बंद कर दिया।

Related Articles

Back to top button