ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पुलिस ने 1 करोड़ 5 लाख रुपए कीमत की 605 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

भिंड । लहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है। ट्रक के आगे के हिस्से में अंग्रेजी दवाई की 50 कार्टून रखे थे, जबकि इसके बाद ब्राडेंड कंपनी की शराब की पेटी रखी थी। ट्रक से 605 पेटी मिली हैं। पुलिस ने एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत बाजार में 1 करोड़ 5 लाख रुपये है।

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि लहार थाना टीआइ वरुण तिवारी को पांच सितंबर की शाम सूचना मिली कि एक-दो दिन में अवैध शराब लेकर ट्रक गुजरने वाला है। टीआइ ने ट्रक पकड़ने के लिए जगह-जगह चेकिंग लगवा दी। छह सितंबर बुधवार शाम छह बजे पता चला कि अवैध शराब भरकार जा रहा ट्रक शाहपुरा मोड़ से गुजरने वाला है। टीआइ तिवारी, हवलदार मनोज, आरक्षक शैलेंद्र, अक्षय, श्याम मरावी, दीपक यादव को लेकर शाहपुरा मोड़ पर पहुंच गए।

80 किमी पीछा कर पकड़ा ट्रक

एसपी के मुताबिक रात करीब आठ बजे ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक काे रोकने के लिए इशारा किया तो चालक ने स्पीड तेज कर दी और ट्रक को भगाकर ले गया। चालक ट्रक को इधर-उधर दौड़ाने लगा। 80 किमी तक पीछा करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में ड्राइवर 25 वर्षीय भूराराम जाट पुत्र मोड़ाराम जाट निवासी रत्तासर थाना बीजराड़ जिला बाडमेर राजस्थान मिला। चालक ने बताया कि इसमें तो दवाई लेकर जा रहा है। पुलिस ट्रक को थाने लाई।

अंग्रेजी शराब की पेटी मिलीं

टीआई तिवारी के मुताबिक ट्रक को थाने लाकर चेक किया तो आगे की दो लाइन में अंग्रेजी दवाई की पेटी निकलीं, लेकिन जैसे ही तीसरी लाइन की पेटी को खोलकर देखा तो उसमें ब्रांडेट अंग्रेजी शराब की बोतल मिल गई। इसके बाद एक-एक ट्रक से पेटी उतारकर चेक की तो 605 पेटी में ब्राडेंड शराब की मिली। टीआइ के मुताबिक जब्त शराब की कीमत 1 करोड़ 5 लाख रुपये है, जबकि ट्रक की कीमत 20 लाख रुपये है।

300 किमी दूर ड्राइवर बदल जाते थे

पकड़े गए ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक बाड़मेर से लेकर आ रहा है। भिंड के बाद ट्रक पर दूसरा ड्राइवर आ जाता और वह वापस लौट जाता। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अवैध शराब की खेप बिहार जा रही थी, इसलिए चालक को जानकारी नहीं है कि शराब से भरे ट्रक को कहां भेजना था। टीआइ के मुताबिक को न्यायालय में पेश कर आठ दिन की पुलिस रिमांड मांगी है, जिससे शराब कहां से भरी गई थी और कहां जा रही है। यह पता चल सके।

Related Articles

Back to top button