ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

‘भारत वर्सेस इंडिया’ की बहस के बीच अक्षय कुमार ने बदला अपनी फिल्म का नाम, हुए ट्रोल

हर साल अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ समय पहले ही अक्षय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी 2’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने जमकर कमाई की है। ‘ओएमजी 2’ के पहले अक्षय का फिल्मों नें लक काफी खराब चल रहा था। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। इसी बीच अक्षय एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। लेकिन टीजर रिलीज करते ही अक्षय ट्रोल हो गए। ‘इंडिया वर्सेस भारत’ की बहस के बीच अक्षय कुमार की इस फिल्म के टाइटल ने हर किसी का ध्यान खींचा।

अक्षय ने बदला अपनी फिल्म का नाम

बता दें कि अक्षय कुमार ने बुधवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ का टीजर रिलीज किया। यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में अक्षय माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के रोल में दिखाई देते हैं। साल 1989 में जसवंत ने जमीन से 350 फीट नीचे फंसे 65 माइनर्स को बचाया था। यह घटना बिहार के रानीगंज की थी। जिसे मिशन रानीगंज के नाम से जाना गया। पहले इस फिल्म का नाम ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ रखा गया था। लेकिन अब टीजर रिलीज के साथ अक्षय ने इस फिल्म का नाम ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ रख दिया है।

पिछले साल जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी, तब फिल्म का नाम ‘कैप्सूल गिल’ रखा गया था। इसके बाद इसका नाम ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ और अब ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ रखा गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के नाम बदलने और भारत बनाम इंडिया की बहस को देखते हुए अब अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कहीं आपकी अगली मूवी का नाम भारत तो नहीं अक्की भाई।”

जानिए क्या है इंडिया वर्सेस भारत का विवाद

पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि अब लोगों को इंडिया कहना बंद करना चाहिए और इसके स्थान पर भारत शब्द का उपयोग किया जाना चाहिए। तब से देश में भारत बनाम इंडिया की बहस छिड़ी है।

विपक्ष को आशंका है कि सरकार संसद के विशेष सत्र में बिल लाकर देश का नाम बदलने की कोशिश कर सकती है। विपक्ष का यह भी कहना है कि केंद्र सरकार गठबंधन से डर गई है, यही कारण है कि इंडिया के स्थान पर भारत शब्द का प्रयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button