ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

निश्चल बने चेंबर आफ कामर्स इकाई के अध्यक्ष

पथरिया। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स इकाई का गठन रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक में इकाई अध्यक्ष निश्चल गुप्ता को मनोनित किया गया।

इस मौके पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, युवा चेंबर के अध्यक्ष शंकर बजाज, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र खटवानी, प्रवीण वैष्णव, रितेश वाधवा, तुलजा लडवानी, रणजीत सिंह, जीवन मंगवानी उपस्थित रहे। अध्यक्ष सिंहदेव ने बताया कि चेम्बर के कार्य मे सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिए चेम्बर में पदाधिकारियों का विस्तार किया जाता है इसमें इकाई का गठन विस्तार मनोनयन किया जाता है, व्यापारी हित में चेंबर कार्य करती है।

बजाज ने अपने उद्बोधन मे व्यापारियों के हित के लिए बात रखी व युवाओं को जोड़ने की बात कही। इस मौके पर इकाई संरक्षक ग्वालदास अनंत, रामशरण सिंह, इकाई अध्यक्ष निश्चल गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महामंत्री शंकर सोनी, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष ओंकार यादव, रिंकू सिंह ठाकुर, सहसचिव ओम्कारेश्वर दीवान, मनोज यादव, वही कार्यकारी सदस्य के रूप में गुरमीत बग्गा, कृष्ण कुमार देवांगन, जसबीर सिंह, रूपेश यादव, सुमित डड़सेना, मोहन साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, लोकेश गेंदले, मेलाराम डड़सेना, झलसिंह मार्को, शरद केशरवानी, राघवेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश मंत्री नीलेश अग्रवाल का मनोनयन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा उन्हें उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार और उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर को एक नई उंचाइयों पर लेकर जाएं। इस अवसर पर विष्णु साहू,श्यामू देवांगन, पंचम टंडन, भावेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मनोज जायसवाल, प्रमोद साहू, मोंटू जायसवाल, पप्पू गुप्ता,कमल ध्रुव, रामफल जायसवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button