ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर-बिलासपुर ट्रेन सात सितंबर को नहीं चलेगी

इंदौर,  देशभर के सभी मंडलों में रेल लाइन दोहरीकरण, विद्युतीकृत सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में रतलाम मंडल की कुछ ट्रेन प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेनों के रूट बदलकर चलाया जा रहा हैं। कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और कुछ ट्रेनें निरस्त की जा रहीं हैं। बिलासपुर मंडल में भी इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इंदौर-बिलासपुर-इंदौर ट्रेन निरस्त रहेगी।

दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे बिलासपुर मंडल के शहडोल-रूपोंद दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल खंड में बधवाबारा स्‍टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लाक लिया गया हैं।

प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी। सात सितंबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी। वहीं 8 सितंबर को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी। इसके अलावा रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेन भी प्रभावित होगी।

इसमें 5 सितंबर को भुज से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22829 भुज-शालिमार एक्‍सप्रेस और 7 सितंबर को वलसाड से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22909 वलसाड- पुरी एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी। इसके अलावा 10 सितंबर को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22910 पुरी वलसाड एक्‍सप्रेस और 3 सितंबर को शालिमार से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20972 शालिमार उदयपुर एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी।

इंदौर-पटना परिवर्तित मार्ग से चलेगी

उत्तर रेलवे के वाराणसी यार्ड में कार्य के कारण इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इंदौर से 20, 25, 27 सितंबर और 2, 4, 9, 11 अक्टूबर को चलने वाली ट्रेन संख्‍या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस और पटना से 25 सितंबर और 2, 9 अक्टूबर की ट्रेन संख्या 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल जं.- प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. चलेगी।

Related Articles

Back to top button