ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में महिला प्राचार्य गिरफ्तार, शिक्षक फरार

 

दतिया। शिक्षक दिवस पर एक ओर पूरे देश में गुरुजनों का सम्मान किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर एमपी के दतिया से एक महिला प्राचार्य शर्मनाक करतूत के कारण सलाखों के पीछे चली गई। लांच थाना क्षेत्र के ग्राम कुलैथ के शासकीय स्कूल की महिला प्रिसिंपल द्वारा कक्षा सात में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और स्कूल के शिक्षक से बात करने के लिए जबरन दबाव बनाने का मामला सामने आया है।

स्कूल की महिला प्रिसिंपल मीना जाटव निवासी इंदरगढ़ एवं शिक्षक ब्रजेश राजपूत के विरुद्ध छात्रों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित महिला प्रिसिंपल मीना जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। शिक्षक ब्रजेश राजपूत की पुलिस तलाश कर रही है।

अश्लील वीडियो दिखाकर बात करने का बनाया दबाव

घटना के संबंध में थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि कुलैथ स्कूल की दो नाबालिग छात्राओं ने संस्था की प्राचार्य और शिक्षक के विरुद्ध अश्लील बातें करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख है कि महिला प्राचार्य ने उन्हें अकेले में ले जाकर अश्लील वीडियो दिखाए और स्कूल के शिक्षक ब्रजेश राजपूत के पास जाने के लिए भी दबाव डाला। इसके बदले नाबालिग छात्राओं को परीक्षा में पास करने और कुछ पैसे देने का भी लालच दिया गया। जब छात्राओं ने यह सारी बातें अपने घर पर बताई तो स्वजन ने इस संबंध में पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Related Articles

Back to top button