ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

GST व विजिलेंस कमीशन बिल पारित होंगे; कई विभागों की वार्षिक रिपोर्ट और स्टेटमेंट आएगी

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा सत्र में अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान। पंजाब विधानसभा सेशन का आज तीसरा दिन है। सेशन की कार्यवाही शुरू होते ही AAP के विधायक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा संबंधित एक्ट के अनुसार विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्ट पेश करेंगे। सेशन के दौरान विधायक प्रताप सिंह बाजवा, डॉ. राजकुमार और विक्रमजीत सिंह चौधरी पंजाब में बारिश के कारण धान की फसल को हुए नुकसान पर किसानों को मुआवजा दिए जाने के मामले पर मंत्री का ध्यान दिलाएंगे। इसके अलावा विधायक बरिंदर कुमार गोयल जिला लहराग्गा में बादलगढ़ से नवा गांव तक पुल निर्माण नहीं कराने पर संबंधित मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।टेबल पर लाई जाएंगी अकाउंट स्टेटमेंट और वार्षिक रिपोर्ट:1. पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, चंडीगढ़, 2016-17 और 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट टेबल पर लाई जाएगी। 2. पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन, 2019-20 की वार्षिक अकाउंट स्टेटमेंट और ऑडिट रिपोर्ट लाई जाएगी। 3. पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी लि. (पनबस), 2014-15 की 20वीं वार्षिक रिपोर्ट लाई जाएगी। 4. पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, 2017-18 की 51वीं वार्षिक रिपोर्ट लाई जाएगी। 5. पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी, 2019-20 की वार्षिक अकाउंट स्टेटमेंट लाई जाएगी। 6. पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी, 2019-20 की वार्षिक अकाउंट रिपोर्ट लाई जाएगी। 7. पंजाब एससी लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन, वर्ष 2019-20 की बैलेंस शीट और लाभ-हानि रिपोर्ट लाई जाएगी। 8. GMADA, वर्ष 2019-20 के अकाउंट की वार्षिक स्टेटमेंट लाई जाएगी। 9. PSEB वर्ष 2020-21 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट लाई जाएगी। 10. पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना, वर्ष 2019-20 वार्षिक रिपोर्ट लाई जाएगी। 11. पंजाब एससी लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन, चंडीगढ़ वर्ष 2020-21 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट लाई जाएगी।लेजिसलेटिव बजनेस:1. पंजाब स्टेट विजिलैंस कमीशन (REPEAL), बिल 2022 को विचार कर पारित करने के लिए लाया जाएगा। 2. द पंजाब गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST), (संशोधित) बिल, 2022 को विचार कर पारित करने के लिए लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button