ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले- लोग कहते हैं मैं और वसुंधरा राजे मिले हुए हैं

जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत वसुंधरा राजे को लेकर दिए गए अपने बयान को लेकर फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं और भाजपा की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मिले हुए हैं। ऐसा कुछ नहीं है, मैंने राज्य में जो विकास के काम करवाए उसे वसुंधरा ने सीएम बनने के बाद बंद करवा दिया था। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं पिछली बार जब मुख्यमंत्री था तो राजस्थान में रिफाइनरी का काम शुरू करवाया और कई विश्वविद्यालय भी खोले, पर वसुंधरा राजे ने सत्ता में आने के बाद इनका काम बंद करवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस काम में केंद्र सरकार ने भी उनका साथ दिया था

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजनीति में मेरा अनुभव 50 साल का है। लेकिन अनुभव होना कोई विकल्प नहीं होता। इस बयान के जरिए उन्होंने राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में खुद को कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा बताने की कोशिश की।

 

राजस्थान में शिक्षक सम्मान के कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षकों के ट्रांसफर की नीति को तैयार कर रही है। इसके बाद शिक्षकों के ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात में ट्रांसफर को लेकर निति बनी हुई है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीमार शिक्षकों को ट्रांसफर को लेकर राहत दिए जाने की बात भी उन्होंने कही।

भाजपा सरकार की सोच नकारात्मक थी

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच नकारात्मक थी और हमारी सरकार की सोच सकारात्मक है। उन लोगों की सोच में दुश्मनी निकालना, तनाव फैलाना है। उनमें जरा भी सहनशीलता नहीं है। वो आलोचना करते हुए लोगों को देशद्रोही बताने लगते हैं। सीएम गहलोत ने कहा आलोचनाओं का स्वागत है, विपक्ष का काम ही आलोचना करना होता है।

Related Articles

Back to top button