ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

भाजपा में कार्यकर्ता असंतुष्ट, इंदौर में बोले दिग्विजय सिंह

। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के अनुसार, केंद्र सरकार को वन नेशन वन इलेक्शन के बजाय वन नेशन वन इनकम के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं, इसलिए कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

दिग्विजय सिंह रविवार को हैदराबाद से इंदौर पहुंचे और कुछ देर रुकने के बाद भोपाल रवाना हुए। विमानतल पर चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के वन नेशन और वन इलेक्शन प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वन नेशन वन इनकम पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नौ साल के कार्यकाल में इस पर ध्यान देना था। इस मामले में गठित समिति में बतौर चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को शामिल करना पूर्व राष्ट्रपति जैसे पद की गरिमा के विपरीत है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के समय ही भाजपा को जनता के बीच जाने की याद आई, इसलिए जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। अपने कार्यकाल में जनता के बीच जाते तो इसकी जरूरत नहीं पड़ती। भाजपा में कार्यकर्ता दुखी हैं, इसलिए वे कांग्रेस में आ रहे हैं। आने वाले समय में और भी लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामेंगे। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, सुवेग राठी, विनय बाकलीवाल, गोलू अग्रिहोत्री, अक्षय बम, रमीज खान आदि नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button