ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

पाकिस्तानी फास्ट बालर के आगे विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए बेबस

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो और टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ ही रन बनाकर पवेलियन लौट जाएं तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए इससे बड़ी निराशा और कुछ नहीं हो सकती है। शनिवार को एशिया कप में श्रीलंका के पल्लेकेले ग्राउंड में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच में कप्तान रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 4 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के फास्ट बालर शाहीन अफरीदी के सामने उनका जादू नहीं चल सका। लैफ्ट हैंड फास्ट बालर के सामने एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा की नाकामी सामने आ गई है।

रोहित शर्मा की खुल गई पोल

लैफ्ट हैंड फास्ट बालर के सामने एक बार फिर टीम इंडिया के दोनों बड़े बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली कमजोर साबित हुए। यह छठवीं बार है जब 2021 से अब तक लैफ्ट हैंड बालर ने रोहित शर्मा को क्रीज से पवेलियन वापस लौटा दिया। आंकड़ों को देखें तो लैफ्ट हैंड बालर के सामने रोहित शर्मा ने अब तक 147 गेंदों पर 138 रन ही बना पाए हैं। ऐसे बालर्स के सामने रोहित का स्ट्राइक रेट 100 से कम रहा और इनके सामने औसत भी 23 का रहा।

विराट कोहली भी लैफ्ट हैंड बालर के सामने कमजोर

ग्राउंड पर रनों की बरसात करने वाले विरोट कोहली भी लैफ्ट हैंड बालर्स के सामने कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। 2021 से अब तक विराट ने लैफ्ट हैंड बालर्स की 98 गेंदो का सामना किया और जिसमें वे केवल 87 रन ही बना पाए। इनके सामने विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 88 और औसत 21 ही रहा है। चार बार लैफ्ट हैंड बालर विराट को आउट कर चुके हैं।

सात गेंद और वापस लौटे पवेलियन

विराट कोहली पूरे जोश के साथ बल्ला लेकर क्रीज पर उतरे थे। शाहीन अफरीदी इसके पहले रोहित शर्मा को आउट कर चुके थे। अफरीदी के सामने विराट का जोश पूरी तरह ढेर हो गया और केवल सात गेंद में 4 रन बनाकर ही वे वापस लौट गए। लैफ्ट हैंड फास्ट बालर की गेंद को विराट देख नहीं पाए और यह सीधे स्टंपस पर जाकर लगी।

रोहित भी हो गए फ्लाप

टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा भी क्रीज पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। शाहीन शाह अफरीदी की फास्ट बाल के आगे रोहित 22 गेंदों केवल 11 रन बनाकर ही आउट हो गए। रोहित शर्मा ने मैच की शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन बाद में वे फ्लाप साबित हो गए।

Related Articles

Back to top button