ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

दुर्घटना का आरोप लगाकर वाहन चालकों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर । विजय नगर थाना पुलिस ने लूट के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित सड़क दुर्घटना का आरोप लगाकर राहगीरों को लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपितों से एक पिस्टल और बाइक जब्त की है।

टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों के नाम अमित यादव निवासी पाटनीपुरा और आकाश जाटव निवासी पाटनीपुरा बेकरी वाली गली है। फरियादी विजय झरवड़े ने शिकायत दर्ज करवाई थी। विजय से आरोपितों ने मोबाइल, पर्स और रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश ने गला रेता, मेट्रो के कर्मचारियों ने बचाया

बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में एक बदमाश ने युवक का गला रेत दिया। घायल युवक को मेट्रो के कर्मचारियों ने अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गांधीनगर थाने के टीआइ अनिल यादव के मुताबिक, फरियादी कपिल परमार का आरोपित राजनारायण कलोता से पुराना विवाद है। शुक्रवार रात आरोपित ने बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में उसका गला रेत दिया। गंभीर हालत में उसे देख मेट्रो कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। आरक्षक सुनील पाल, भावेश और अंकित ने तुरंत अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

Back to top button