ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए अहमदाबाद तैयार

अहमदाबाद में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए तैयार करता है। पूरे शहर को शानदार तरीके से सजाया है। उद्घाटन से एक दिन पहले वहां ड्रोन शो का आयोजन हुआ। इसकी तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”अहमदाबाद में शानदार ड्रोन शो। शहर राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए तैयार है।”

36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज गुरुवार को देश के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगारंग समारोह के जरिए करेंगे। इस दौरान पीएम खेलों में भाग लेने आ रहे देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिशियल्स को संबोधित करेंगे।

गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल ये खेल गोवा में होने थे और लगातार लटकते आ रहे थे, लेकिन गुजरात सरकार ने सिर्फ तीन माह के अंदर इन खेलों के आयोजन की हामी भर ली, जिसे अब मूर्तरूप दिया जा रहा है। ये खेल अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, भावनगर और वडोदरा में आयोजित होंगे। इन खेलों में 36 खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। साइकलिंग की इवेंट दिल्ली के आईजी वेलोड्रम में आयोजित होनी हैं।

Related Articles

Back to top button