ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

हरसिंगार की जड़ से करें ये उपाय, दूर होगी विवाह में आ रही बाधा

हिंदू धर्म में विवाह संस्कार को काफी अहम बताया गया है, जिसके जरिए कोई भी जातक गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी शादी में काफी बाधा आती है और विवाह देर से होता है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, विवाह में देरी होने के लिए ग्रह नक्षत्रों को दशा उत्तरदायी होती है और ज्योतिष में इसके निवारण के लिए भी कई उपाय बताए गए हैं।

  • यदि विवाह में विलंब होता है तो रामचरित मानस की इस चौपाई की एक तुलसी माला का पाठ 41 दिनों तक करना चाहिए।

‘‘सुनिसिय सत्य असीस हमारी। पूजहिं मन कामना तिहारी।।

  • हर मंगलवार को यदि कन्या सुबह उठते ही चींटियों को चीनी, तिल एवं चावल मिलाकर खिलाएं तो जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।
  • रोज गाय को हरा चारा खिलाने भी शुभ होता है। रोज सुबह गौ पूजन करके हरा चारा खिलाना चाहिए।
  • कच्चे दूध से यदि शिवलिंग का अभिषेक करते हुए ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हैं और मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाते हैं तो विवाह के योग बनते हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति का वैवाहिक संबंध तय होने के बाद टूट जाता है तो शुक्ल पक्ष के हर गुरुवार को पानी में हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए और ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही केसर तिलक भी लगाना चाहिए।
  • हरसिंगार की जड़ या फूल को पूर्णिमा की रात विवाह योग्य पुत्र-पुत्री के ऊपर से 21 दिन तक 3 बार उतार कर तुलसी के पौधे के नीचे दबा देना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button