ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

नामावली में नाम जोड़ने, विलोपित करने एवं त्रुटि सुधार कार्य 11तक

मुंगेली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण तिवारी ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न राजनैतिक दलों की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, विलोपित करने एवं त्रुटिसुधार कार्य 11 सितंबर तक होंगे।

इसी तरह मतदाताओं की अनुपस्थिति एवं मृत्यु की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ फार्म सात भरवाया जाएगा। मतदाता सूची में मतदाताओं का लिंग, नाम, जन्मतिथि, पता आदि त्रुटि होने पर सुधार करवाने, एक ही विधानसभा के अन्तर्गत एक भाग से दूसरे भाग में नाम स्थानांतरण, एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में नाम स्थानांतरित करने, दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हांकित करने और ईपिक कार्ड गुम या खराब हो जाने पर नये ईपिक कार्ड के लिए फार्म आठ भरवाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी तिवारी ने बताया कि मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन के लिए दो एवं तीन सितम्बर को विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा।

मतदाता सूची में जनप्रतिनिधिगण सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच एवं गणमान्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान में एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष आयु पूर्ण होने वाले मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नवविवाहित वधुओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य हो इसका भी ध्यान रखने की बात कहीं है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सहयोग करने के लिए विशेष आग्रह भी किया। इस अवसर पर निर्वाचन के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मोहन उपाध्याय, संजय सोनी, अशोक कश्यप सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button